भाजपा सरकारों ने पिछड़ा वर्ग को कई सौगात दी, मोर्चा सरकारों के जनहितेषी कार्यों की चर्चा करे : भगवानदास सबनानी


पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक मे आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

 

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को भाजपा प्रदेष कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री व प्रदेष कार्यालय प्रभारी श्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिषत आरक्षण को लेकर केन्द्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ी है। चाहे 27 प्रतिषत आरक्षण की बात हो या पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की बात हो, भाजपा ने हमेषा पिछड़ा वर्ग हितों का ध्यान रखा है। पिछड़ा मोर्चा बूथ स्तर तक जायें और आमजन को यह बताएं कि भाजपा सरकार ही उनकी सच्ची हितैषी है, कांग्रेस ने उन्हें सिर्फ धोखा देने का काम किया है। बैठक में मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष नारायण सिंह कुषवाह ने मोर्चा की आगामी कार्ययोजना और अभियानों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़ा मोर्चा पार्टी का महत्वपूर्ण मोर्चा है। मोर्चे का कार्यक्षेत्र बड़ा है, इस दृष्टि से मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के बजट में सभी वर्गों का खासा ध्यान रखा गया है। बजट में पिछड़ा वर्ग को जो सौगात मिली है, उनकी जानकारी मोर्चा के कार्यकर्ता जनता के बीच ले जाएं। सबनानी ने कहा कि प्रवास संगठन की आत्मा है। हर पदाधिकारी जिले और मंडल स्तर तक प्रवास करें। उन्होंने मोर्चा द्वारा प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाने की बात कही।

मोर्चा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक ले जाएगा : कुषवाह

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष नारायण सिंह कुषवाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेष की षिवराज सरकार ने पिछड़ा वर्ग के कल्याण को लेकर जो योजनाएं और जनहितैषी काम किए है, उन्हें मोर्चा जन-जन तक ले जाएगा। कुषवाह ने आगामी समय में होने वाले मोर्चा की प्रदेष कार्यसमिति और कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों से विचार विमर्ष किया। उन्होंने कहा कि आम बजट में पिछड़ा वर्ग का ध्यान रखा गया हैं। मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव पम्पलेट का वितरण कर बजट की उपलब्धियां आमजन तक पहुचायेंगे। बैठक का संचालक मोर्चा के प्रदेष महामंत्री संतोष राठौर व आभार प्रदेष महामंत्री संजय राय ने माना। बैठक में मोर्चा के प्रदेष उपाध्यक्ष सुरेष सोनी, पूनमचन्द्र पटवारे, नानूराम कुमावत, प्रदेष मंत्री दीपक नरवरिया, राजाराम षिवहरे, धीरज पाटीदार, लखन दांगी, रामकुमार साहू, प्रदेष कार्यालय मंत्री अमित चौधरी व सोषल मीडिया प्रभारी रामेष्वर साहू आदि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *