विकास यात्रा के माध्यम से आमजन तक सरकार के कार्यो को पहुँचाएं कार्यकर्ता : पचौरी

मध्य विधानसभा के कार्यकर्ताओं की विकास यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा भारतीय जनता पार्टी के मध्य विधानसभा के कार्यकर्ताओं की विकास यात्रा को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, पूर्व सांसद आलोक संजर, पूर्व विधायक धु्रवनारायण सिंह, शैतान सिंह सहित पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह ने भी संबोधित किया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के साथ आपके जनप्रतिनिधियों द्वारा किये गए विकास कार्यो को जनता तक पहुँचाने के लिए विधानसभा में विकास यात्रा निकाली जा रही है जिनमे पार्टी कार्यकर्ताओं को यात्रा में शामिल होकर जन जन तक विकास कार्यो और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना है। पचौरी ने कहा कि वर्ष 2003 के पहले *भोपाल की क्या स्थिति थी और आज क्या है ये किसी से छिपा नही है। इन वर्षो में प्रदेश की भाजपा सरकार ने लगातार विकास और जनसरोकारो से जनता के दिल में जगह बनाई है। अब वक्त आ गया है कि गली गली जाकर केन्द्र व राज्य की सरकार की जन कल्याणकारी विकास कार्यो को जनता को बताएं। उन्होंने कहा कि मध्य विधानसभा को सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर विजयी बनाएं। विकास यात्रा मध्य विधानसभा की जीत का रास्ता प्रशस्त करेगी।

पूर्व सांसद आलोक संजर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विश्व के सर्वमान्य नेता केंद्र सरकार का नेतृत्व कर रहे है और केंद्र की सरकार गरीब, पिछड़े, दलित, आदिवासी, महिला, किसान और यूवाओ के कल्याण का कार्य कर रही है और सतत योजनाओ के माध्यम से उनके स्तर को उठाने का कार्य कर रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार पिछले 18 वर्षों से मप्र को विकसित प्रदेश बनाने के साथ ही स्वरोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और जनहितैषी योजनाओ के माध्यम से जहाँ विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है वही हर वर्ग की चिंता करते हुए उनका उत्थान के कार्य कर रही है।

पूर्व विधायक धु्रवनारायण सिंह ने कहा कि भोपाल सहित प्रदेश में जो कार्य किए जा रहे है उसका श्रेय भारतीय जनता पार्टी को ही है। क्योंकि कार्यकर्ता ही पंच, सरपंच, पार्षद, विधायक, सांसद को विजय दिलाता है और तब हमारी सरकार बनती है। इसीलिए कार्यकर्ता जहां सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाता है वही कार्यकर्ताओं को ही सरकार के कार्यो को जनता तक पहुँचाने का कार्य भी करना होगा और इसके लिये पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता चाहे वह बूथ का समिति का सदस्य हो या जिले का पदाधिकारी या प्रदेश का पदाधिकारी हो सभी को साथ में मिलकर विकास यात्राओं में सहभगिता देनी होगी।इस अवसर पर मंचासीन, पूर्व जिला अध्यक्ष विकास विरानी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, सुनील पांडे, अशोक सैनी, पूर्व निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, निगम अध्यक्ष शैतान सिंह पाल, जिला उपाध्यक्ष राहुल राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, जिला मंत्री डॉ अनिल पचोरी,अश्वनी राय, शक्ति दुबे, राजकुमार विश्वकर्मा, पार्षद बाबूलाल यादव, सुषमा बबीसा, अरविंद वर्मा, शशि सिंह, निखिलेश मिश्रा, भगवत सिंह रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष हेमंत जोगी,आशीष ठाकुर, उत्कर्ष नायक, राजेंद्र सिंह, मुकुल लोखण्डे, श्यामसुंदर श्रीवास्तव,करतार सिंह तोमर,पूर्व चेयरमैन शौकत, राजाराम शिवहरे, कृष्णकांत चौरसिया, प्रदीप श्रीवास्तव,महेश शाक्य, दिनेश यादव। इस अवसर पर बैठक में मध्य विधानसभा के वरिष्ठ नेतागण मध्य विधानसभा के सभी मंडल के पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थितउपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *