भोपाल। सम्मान संस्था भोपाल तथा जाग्रति कामकाजी सहकारी समिति भोपाल के तत्वाधान में 20 वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेंट जोसेफ को-एड स्कूल में रविवार को किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भोपाल महापौर मालती राय थी।
मुख्य अतिथि ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कार्य कर रही हैं साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देते हुए संस्था के कार्यों की भी सराहना की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. संगीता जौहरी (रजिस्ट्रार RNTU) डा. श्वेता अग्रवाल, कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे, शाहपुरा थाने से मोना जादौन, गोविंदपुरा थाने से सहायक उप निरीक्षक सोनिया पटेल, हबीबगंज थाने से सुनंदा चौधरी, गांधी नगर थाने से लक्ष्मी देवी महिला शक्ति स्वरूप उपस्थित थीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भोवाल की 15 बस्तियों से 800 महिलाएं उपस्थित थी जिन्होंने कई रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी।सम्मान संस्था प्रमुख फादर साइमन जेम्स एवं जागृति कामकाजी संस्था प्रमुख रितु गुजर ने कहां की संस्था महिलाओं को सशक्त एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से निरंतर कार्यरत है एवं महिलाओं के प्रोत्साहन के लिए 20 वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।