आगामी त्यौहार होली एवं ईद के दौरान शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर नियंत्रण के लिए भोपाल पुलिस ने 17वी बार की कॉम्बिंग गश्त।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान महज 6 घंटे में 429 स्थाई, 378 गिरफ्तारी वारंटी एवं 236 जमानतीय वारंटी समेत कुल 1043 फरार बदमाशों को किया गिरफ्तार।
चारों जोन के लगभग 1000 से अधिक अधिकारी/कर्मचारियो द्वारा काम्बिंग गश्त के दौरान की गई फरार वारंटियों की धरपकड़।
भोपाल कमिश्नरेट मे कुल 17 कॉम्बिन्ग गश्त में 10142 बदमाश/वारंटी किए जा चुके गिरफ्तार।
भोपाल पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे कॉम्बिन्ग गश्त अभियान से पिछले वर्षों की तुलना में महिला अपराध एवं अन्य गम्भीर अपराधों में आई है काफी कमी।
भोपाल : आगामी त्यौहार होली एवं ईद के दौरान शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा 8-9 मार्च की दरम्यानी रात में कमिश्नर कार्यालय परिसर में सभी थानों का बल, रक्षित केंद्र का बल, कमिश्नर कार्यालय स्टॉफ को टीम वर्क में कार्य करने तथा संवेदनशीलता एवं विवेकपूर्ण तरीके से बदमाशों की धरपकड़ करने हेतु ब्रीफ कर टीम बनाकर क्षेत्रों में रवाना किया गया, उपरांत सभी जोन के पुलिस उपायुक्त रियाज इक़बाल, पुलिस उपायुक्त संजय अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त जितेंद्र सिंह पवार एवं समस्त अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तथा उनकी टीम पूरी रात सक्रीय रही एवं आरोपियों/वारंटियो की धरपकड़ की गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूरी रात गश्त मानिटरिंग की गई । रात 11:00 बजे से गश्त शुरू हुई जो सुबह करीब 5 बजे तक चली । केवल 6 घंटे की गश्त में कुल 429 स्थाई वारंट एवं 378 गिरफ्तारी वारंट गिरफ्तार किए गए एवं 236 जमानतीय वारंट तामील कराए गए। साथ ही लगभग 200 से अधिक गुंडे, बदमाश एवं चाकूबाज चेक किए एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई।
कांबिंग गश्त का मुख्य उद्देश्य फरार स्थाई, गिरफ्तारी, ज़मानतीय वारंटो की धरपकड़ एवं सर्चिंग हेतु पुलिस का एक अहम एवं विशेष अभियान होता है जो की मुख्य रूप से रात्रि में ही चलाया जाता है, जिसमें न्यायालय द्वारा जारी स्थाई, गिरफ्तारी, जमानती वारंटी की धरपकड़, गुंडे बदमाशों की चेकिंग, निगरानी बदमाशों की चेकिंग इत्यादि उद्देश्य शामिल होते है। जिसमें पुलिस द्वारा थानों का बल, रक्षित केंद्र का बल को एकत्रित कर ब्रीफ कर टीम बनाकर क्षेत्र में रवाना किया जाता है। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा य़ह 17 बार की गई है जिसमें अब तक 10142 स्थाई, गिरफ्तारी वारंटी एवं बदमाशों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है।उक्त अभियान से निश्चित रूप से अपराधियों में पुलिस और कानून का खौप बढ़ेगा। साथ ही शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी। अपराधों पर नियंत्रण बना रहेगा। शहर के सभी थानों में स्थाई/गिरफ्तारी वारंट की धरपकड़ की गई, आरोपी के फरार होने व वारंट तामीली होने से न्यायालय मे प्रकरण लंबित थे। वारंट की तामिली से मामलें का निराकरण होकर पीड़ितो को न्याय मिल सकेगा। तामील कराये गये वारंटो मे मर्डर, रेप, लूट, चेक बाऊंस, फ्रॉड समेत अनेक गम्भीर व इकोनोमिक सम्बंधित अपराधी भी हैं।
जोनवार वारंट तामील-
जोन- 4 के थाना निशातपुरा पुलिस द्वारा 35 स्थाई एवं 32 गिरफ्तारी वारंटी समेत 67 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जोन- 1 के थाना टीटी नगर पुलिस द्वारा 31 स्थाई एवं 21 गिरफ्तारी वारंटी समेत 52 और अशोका गार्डन पुलिस द्वारा 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जोन- 3 के थाना शाहजहांनाबाद पुलिस द्वारा 25 स्थाई एवं 14 गिरफ्तारी वारंटी समेत 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जोन- 2 के थाना पिपलानी पुलिस द्वारा 15 स्थाई एवं 22 गिरफ्तारी वारंटी समेत 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
भोपाल कमिश्नरेट में अब तक 17 बार की गई कॉम्बिन्ग गश्त में कुल-10142 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंटी किए जा चुके हैं गिरफ्तार, जिसका संक्षिप्त विवरण:
1- दिनांक 05-06/02/2022 कुल 268 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट।
2- दिनांक 25-26/03/2022 कुल 511 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
3- दिनांक 20-21/06/2022 कुल 601 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
4- दिनांक 19-20/09/2022 कुल 726 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
5- दिनांक 10-11/12/2022 कुल 1024 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
6. दिनांक 05-06/03/2023 कुल 460 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
7. दिनाँक 12-13/08/2023 को जोन-03 तथा जोन-04 में कुल 406 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट।
8. दिनाँक 27-28/08/23 को जोन-03 क्षेत्र में कुल 131 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गएI
9. दिनाँक 29-30/08/23 को जोन-01 तथा जोन-02 क्षेत्र में कुल 131 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गएI
10. दिनाँक 22-23/09/23 को l जोन-03 क्षेत्र में कुल 148 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गएI
11. दिनाँक 07-8/10/23 को चारो जोन क्षेत्र में कुल 767 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गए ।
12. दिनाँक 05-06/11/23 को चारो जोन क्षेत्र में कुल 521 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गए ।
13-दिनाँक 22-23/03/2024 को चारो जोन क्षेत्र में कुल 1014 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट व जमानतीय वारंट तामील किए गए। उक्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
14-दिनाँक 29-30/04/2024 को चारो जोन क्षेत्र में कुल 759 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट व जमानतीय वारंट तामील किए गए। उक्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
15-दिनाँक 16-17/06/2024 को चारो जोन क्षेत्र में कुल 635 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट व जमानतीय वारंट तामील किए गए।
16-दिनाँक 07-08/12/2024 को चारो जोन क्षेत्र में कुल 927 गिरफ्तारी/स्थाई वारंटी एवं 140 जमानतीय वारंट समेत कुल 1067 बदमाशों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है। उक्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
17-दिनाँक 08-09/03/2025 को चारो जोन क्षेत्र में कुल 807 गिरफ्तारी/स्थाई वारंटी बदमाशों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई एवं 236 जमानतीय वारंट तामील कराए गए। इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।