भोपाल। नेपाली जनसम्पर्क समिति मध्यभारत क्षेत्र महिला समिति द्वारा रविवार को 74 वंगले स्थित गढ़वाली भवन मे भव्य तीजी मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेपाली जनसम्पर्क समिति के तीजी मिलन कार्यक्रम में 1 हजार से अधिक महिलाओं ने नेपाली वेषभूषा लाल साड़ी पहन कर गीत, संगीत का आयोजन कर पारंपरिक नेपाली लोक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इन्दिरा तिमिल्सिना ने एवं संचालन दीपा बस्याल एवं तुलसा लुईटेल ने किया। नेपाली परम्परानुसार सभी बहने एक माह तक इस संगीत कार्यक्रम का आयोजन करती हैं। जिसको लेकर नेपाली जनसम्पर्क समिति ने आज 1000 से अधिक बहनों को तिजी दर खिलाकर पर्व को मनाया। कार्यक्रम मे समिति के केन्द्रीय उपाध्यक्ष लीलामणि पाण्डे, केन्द्रीय महामन्त्री जगन्नाथ पौडेल, केन्द्रीय सदस्य डोलराज गैरे, क्षेत्रीय अध्यक्ष दामोदर बेलबासे, प्रेम पौडेल,क्षेत्रीय कार्यसमिति के समस्त पदाधिकारी, केन्द्रीय सदस्यगण, प्रतिष्ठित व्यापारी विष्णु शर्मा, रामु शर्मा, डोलराज भण्डारी, राज शर्मा, गणेश पाण्डे, सागर गैरे सहित विभिन्न संगठन के प्रतिनिधि सुरज लुइटेल, ओमलाल खनाल, पम्फा गैरे, दिवाकर अर्याल उपस्थिति रहे।