21.95 किलो गांजे के साथ पिता-पुत्री समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, गांधीनगर पुलिस की कार्रवाई; एयरोसिटी रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा, तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त

भोपाल। गांधीनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 किलो 950 ग्राम गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गांधीनगर निवासी आकाश पारदी (54), उसकी बेटी खुशी सोलंकी (19) और रतलाम निवासी तुषार चौहान उर्फ पारदी (20) शामिल हैं। पुलिस ने गांजे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को गांधीनगर थाने की विशेष टीम को सूचना मिली थी कि आकाश पारदी अपनी बेटी खुशी के साथ गांजे की खरीद-फरोख्त करता है और बड़ी खेप लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने निगरानी शुरू की और एयरोसिटी रोड, गांधीनगर पर घेराबंदी कर तीनों को गांजे के साथ पकड़ लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील चतुर्वेदी के नेतृत्व में की गई। इसमें उपनिरीक्षक अयाज चांदा, सहायक उपनिरीक्षक रमाकांत पाण्डेय, प्रधान आरक्षक मोहन श्रेष्ठ, कमलकांत, अभिषेक सिंह सायबर सेल, आरक्षक मधुसूदन सिंह चौहान, पंकज बैरागी, मोहित धाकड़ और महिला आरक्षक तन्वी तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *