सेंट जोसेफ कॉन्वेंट की छात्राएं जूनियर नेशनल खो-खो में करेंगी एमपी का प्रतिनिधित्व

भोपाल की तीन बेटियों का चयन, कटक में दिखाएंगी दम

भोपाल। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल ईदगाह हिल्स की छात्राएं सौम्या नाहर, वीरति नाहर और वर्तिका खंडेलवाल का चयन 30 मार्च से 2 अप्रैल तक कटक (ओडिशा) में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश टीम में हुआ है।

विद्यालय के मुख्य खो-खो प्रशिक्षक विष्णु कांत सहाय ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि सौम्या नाहर लगातार दो वर्षों से एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, जो उनकी प्रतिभा को दर्शाता है। वहीं वीरति नाहर ‘खेलो एमपी’ में भोपाल का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और वर्तिका खंडेलवाल भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर लिली, उप प्राचार्या सिस्टर स्टेनिया एवं खेल विभागाध्यक्ष रवदीप सिंह मल्हारी सहित समस्त स्टाफ ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

वहीं मध्यप्रदेश खो-खो संघ के सचिव राजेश त्रिपाठी, अध्यक्ष जितेंद्र सोनी और संयुक्त सचिव सागर रैकवार ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *