महिला जागरूकता सम्मेलन में कानून और आत्मरक्षा की दी जानकारी

भोपाल। थाना बागसेवनिया क्षेत्र के दीक्षा नगर में महिला जागरूकता सम्मेलन का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को विभिन्न प्रासंगिक कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पुलिस विभाग द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया।

सम्मेलन में कठपुतली शो के माध्यम से सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से जागरूकता संदेश दिए गए। साथ ही प्रशिक्षित बालिकाओं द्वारा सेल्फ डिफेंस का प्रदर्शन कर महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 170 से 180 महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर एसजेपीयू से टीआई किरण, थाना बागसेवनिया से टीआई अमित सोनी, एएसआई धर्मेंद्र एवं एएसआई सोनिया पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *