तिरंगे के रंग में रंगेगा भोपाल, भाजपा का राष्ट्रगौरव संकल्प शुरू

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला द्वारा तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन को लेकर पार्टी कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भोपाल जिलाध्यक्ष रविंद्र यति और जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव ने दिशा-निर्देश दिए।जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के माध्यम से प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। वहीं 13 से 15 अगस्त तक घर-घर और प्रतिष्ठानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निडर नेतृत्व में देश ने सैन्य पराक्रम का नया इतिहास रचा है, और इस बार की तिरंगा यात्रा पहले से भी अधिक जोश और ऊर्जा के साथ निकाली जाएगी। जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम और युद्ध स्मारकों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। हर मंडल में युद्धवीरों, शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, 16 अगस्त को पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बूथ स्तर तक विशेष आयोजन किए जाएंगे।बैठक को आईटी सेल संयोजक विश्व विजय सिंह, तिरंगा यात्रा प्रभारी इंद्रजीत सिंह राजपूत और सह प्रभारी अश्विनी राय ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मंच पर जिला महामंत्री जगदीश यादव और पार्षद सुषमा बबीसा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और प्रकोष्ठ संयोजक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *