प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ा रहे- सांसद आलोक शर्मा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी भोपाल के 31 मंडलों में संविधान गौरव दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गुरु नानक मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भोपाल लोकसभा सांसद आलोक शर्मा, स्टेशन मंडल में मध्य प्रदेश शासन कैबिनेट मंत्री एवं नरेला विधानसभा विधायक विश्वास कैलाश सारंग, माता शबरी मंडल में प्रदेश महामंत्री एवं दक्षिण पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवान दास सबनानी, गांधीनगर मंडल में हुजुर विधानसभा विधायक रामेश्वर शर्मा, शाहपुरा तथा चौक मंडल में जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति तथा अन्य मंडलों में भी जिला पदाधिकारी, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी के द्वारा मंडल के कार्यक्रम को संगोष्ठी / संबोधित किया। संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत आज उत्तर विधानसभा, भाजपा गुरुनानक मंडल के वाजपेयी नगर स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धेय बाबा साहेब अंबेडकर जी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धेय बाबा साहेब के अतुलनीय योगदान पर विस्तृत चर्चा की।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के आदर्श जीवन एवं समाज कल्याण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद आलोक शर्मा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा, पूर्व पार्षद महेश मकवाना सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।