सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने गांव गांव पहुंचकर सदस्यता अभियान को दी गति

ग्राम चौपालों में लाभार्थियों से सांसद ने किया संवाद 

लोगों की समस्याओं को निराकरण के लिए किया अधिकारियों को निर्देशित

होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने गुरुवार को देशव्यापी सदस्य अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ लेवल पर फोकस करते हुए। क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में ग्राम चौपालों का आयोजन किया। जिसमें भैरोपुर पुनौर पुरैना समनापुर उमरधा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। बूथ की पॉलिटिक्स पर फोकस करके चलने वाली बीजेपी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत से ही बूथ पर फोकस कर रखा है। भारतीय जनता पार्टी ने हर बूथ पर कम से कम दो सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ग्राम चौपालों के जरिये पार्टी के पदाधिकारीयों ने लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्य दिलाई। इस बार भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है। मिस्ड कॉल देने पर सदस्यता क्रमांक आ रहा है। जिसके पश्चात सदस्यता ग्रहण कराने वाले को इसे अपने खाते में जोड़ने के साथ ही नाम-पता से लेकर तमाम डिटेल भरकर सदस्यता करवाई गई। 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर अभियान शुरू करने वाली बीजेपी ने सांसदों और विधायकों के साथ ही मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के लिए 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। विधायकों के लिए यह संख्या 15 हजार निर्धारित की गई है। मेयर, नगर पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष को भी व्यक्तिगत लक्ष्य दिए गए हैं। ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं और उनसे लोगों को हुए लाभ के संबंध में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *