लायंस क्लब विदिशा बेतवा लगातार डायबिटीज कैंप लगाते आ रहे हैं। उसी क्रम में आज भी डायबिटीज कैंप का आयोजन हुआ। लायंस क्लब रीजन पब्लिक रिलेशन ऑफिसर लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि इसमें 150 लोगों ने अपना चेकअप कराया। लोगों को डायबिटीज के संबंध में आवश्यक सावधानीयो से अवगत कराया। समाधान के बारे में सभी लोगों को जानकारियां प्रदान की गई। इसके पश्चात वही माधव उद्यान में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें सभी ने पर्यावरण की संरक्षण के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किये। माधव उद्यान में उपस्थित लोगों को, जो वहां पर टहलने आते हैं, उन सभी को कपड़े के थैली का वितरण किया गया। समझाएं दी गई कि पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पॉलिथीन का उपयोग न करें।
इसमें क्लब के निम्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। लायंस ऑफ़ विदिशा कोऑर्डिनेटर डॉक्टर मुदित जी बंसल, पी.आर.ओ लायन अरुण कुमार जी सोनी, पूर्व जॉन चेयरपर्सन लायन मिथलेश साहू, डी.सी डॉ लायन आरती शर्मा, बेतवा अध्यक्ष लायन अर्चना सोनी, लायन सीमा शर्मा, लायन मंजीता परमार आदि उपस्थित रहकर कार्य को संपन्न किया।