प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश को गति मिली, कांग्रेस को राम मंदिर बनने का दुख – डॉ. महेंद्र सिंह

लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी, पूर्व मंत्री, भाजपा प्रत्याशी एवं जिलाध्यक्ष ने भोपाल मध्य विधानसभा में लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया उदघाटन

सुखदेव सिंह अरोरा,भोपाल। भारत में भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र राजनीतिक दल है जो देश का विकास करती है। बाकी राजनीतिक दल खुद का विकास करते हैं। कांग्रेस पार्टी ने देश में वर्षों तक शासन किया, लेकिन उसने देश की गरीबी हटाने और गरीबों का कल्याण करने के लिए कोई कार्य नहीं किया। गरीबों, किसानों, युवाओं और समाज के हर जाति वर्ग के विकास और कल्याण की चिंता अगर किसी ने की है तो भाजपा सरकार ने ही किया है। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की विकास को गति मिली। आज देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। यह बात प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बुधवार को मध्य विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उदघाटन करते हुए कही। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं धु्रवनारायण सिंह ने भी संबोधित किया। मध्य विधानसभा के मंडल अध्यक्षों ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया है और हर पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिल सके, यह सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि यह इन्हीं परिश्रमी और लगनशील कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी। डॉ. सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम के मंदिर के लिए 500 सालों तक संघर्ष चला। 70 सालों तक यह मामला कोर्ट में चला और सु्प्रीम कोर्ट से फैसला हुआ। लेकिन कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है कि मंदिर क्यों बन गया? कांग्रेस के नेता रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराते हैं। पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि भारत की जनता जानती है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। प्रधानमंत्री ने गरीबों के कल्याण के लिए मुफ्त खाद्यान्न योजना, आयुष्मान योजना, उज्जवल गैस कनेक्शन, पीएम आवास जैसी कई योजनाएं चलायी हैं, जिनसे गरीबों का विकास हो रहा है। यह लोकसभा चुनाव हमारे बच्चों के भविष्य बचाने का चुनाव है। आज सभी लोग इस चीज को समझ चुके हैं। जो लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं वह भारत को मजबूत कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल लोकसभा क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। आपका आशीर्वाद भाजपा को मिले इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ पर पहुंचे और केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं। जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को भोपाल के सभी बूथों पर जुट जाना है। अपना बूथ मजबूत हो और हर बूथ पर 370 अधिक वोट बढाने है। यही मूल मंत्र के साथ नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। पूर्व विधायक धु्रवनारायण सिंह ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसरकर जुट जाना है। इस बार मध्य विधानसभा में लाखों मतों से जीतकर प्रत्याशी आलोक शर्मा को विजयी बनाना है। इस अवसर पर पूर्व विधायक धु्रवनारायण सिंह, सत्यार्थ अग्रवाल, अशोक सैनी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, भाषित दीक्षित, इंद्रजीत राजपूत, सचिन बब्बा, मध्य विधानसभा प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी, संयोजक इंद्रजीत सिंह राजपूत, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, जिला मंत्री शक्ति दुबे, श्वेता त्यागी, सविता यादव, भगवत रघुवंशी सहित, मंडल अध्यक्ष मुकुल लोखंडे, महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शाहपुरा, मंडल अध्यक्ष उत्कर्ष नायक, बरखेड़ी मंडल अध्यक्ष हेमंत जोगी, चौक मंडल अध्यक्ष आशीष ठाकुर सहित मध्य विधानसभा के बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *