माखन नगर में भाजपा के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

सोहागपुर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रहे चुनावी दौरे पर

आज पूरा देश मोदी जी को आशा भरी निगाहों से देख रहा है ; दर्शन सिंह 

भारतीय जनता पार्टी चुनावी कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को माखननगर मैं हुआ इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह पूर्व विधायक सविता दीवार सहित पार्टी की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इसके पश्चात सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सामोन ,भानपुर , बागलखेड़ी, नागबाड़ा, गनेरा ,गोदलवाड़ा ,नसीराबाद, बछवाड़ा में जन सम्पर्क एवं ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने लोकसभा प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को आशा भरी निगाहों से देख रही है। आज भारत उस स्थान पर है जब वो विश्व की बड़ी चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारत विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नई राह दिखाने में सक्षम दिखाई दे रहा है। समृद्ध सशक्त व आत्मनिर्भर भारत की रफ्तार को आज सारा विश्व टकटकी लगाकर देख रहा है। हमारे साथ दुनिया भी मान रही है कि भारत का “यही समय है सही समय है” ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *