नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करें – सुमित पचौरी
जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी भोपाल विधानसभा के प्रत्येक बूथ पहुंचे
भाजपा प्रदेश कार्यालय में समीक्षा बैठक को किया संबोधित
सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक को संबोधित किया। बैठक में आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी कृष्णमोहन सोनी, जिला महामंत्री किशन सूर्यवंशी, रविंद्र यति, जगदीश यादव, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी मंचासीन थे।
जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भोपाल में गांव चलो अभियान चलाया गया था। जिसमें बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर बूथ को मजबूत करने का काम किया। सुमित पचौरी ने कहा कि हम सभी को परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की डबल इंजन सरकार की लाभार्थियों से संवाद करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य रहे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने गरीबों की जिंदगी बदलने का कार्य किया है।
पचौरी ने बताया कि गांव चलों अभियान में प्रवासी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचे और जहां भी कुछ बूथ छूट गए है उन तक पहुंचकर शीघ्र ही संगठन एप डाउनलोड कराना है।
सुमित पचौरी ने बताया कि आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी कृष्णमोहन सोनी और जिले के सह प्रभारी इंद्रजीत राजपूत को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में लोकसभा हितग्राही कार्यशाला का आयोजन जिला, मंडल स्तर पर किया जाना है।बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक, मंडल अध्यक्ष सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उप
स्थित थे।