रिछेडा में आयोजित श्री राम यज्ञ में पहुंचे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

समस्त राम भक्तों की ओर से मोदी जी का आभार : चौधरी दर्शन सिंह

बनखेड़ी नजदीकी ग्राम रिछेडा में सर्व जन कल्याण हितार्थ पूज्य संत श्री बालक दास जी महाराज के सानिध्य में श्री राम महायज्ञ आयोजन किया गया। आयोजन में सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह पहुंचे । इस अवसर आयोजित संगीतमय श्री राम कथा पूज्य दीदी सुश्री जयंती किशोरी जी के मुखारविंद से श्रवण किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद हुआ।‌ श्री राम कथा के माध्यम से लोगों को अध्यात्म से जोड़ने का सार्थक प्रयास है। ताकि लोग ईश्वर की शाश्वत भक्ति से जुड़कर अपने जीवन का कल्याण कर पाएं । संत एवं कथा वाचक श्रीराम के रूप और गुण का बखान वर्षों से कर रहे हैं। ‘हरि अनंत हरि कथा अनन्ता’ के स्वरूप को जन जन तक पहुंचाते रहे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर भक्तों की वर्षों की अपेक्षा को पूरा किया है। आज पूरे देश में इस समय माहौल राममय हो गया है। समस्त राम भक्तों की ओर से मोदी जी का आभार व्यक्त किया किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने । इस अवसर पर नीतिराज सिंह पटेल इटारसी नगर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगवान दास पटेल अंकित चौधरी वीरेंद्र पटेल सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *