दर्शन सिंह ने उद्धृत किया ‘राम राज बैठे त्रिलोका, हर्षित भई, गए सब शोका

ग्राम पतलई में सर्व जन कल्याण हितार्थ आयोजित संगीतमय श्री राम कथा में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह पहुंचे । जहां उन्होंने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ श्री राम कथा को श्रवण किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद हुआ। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि श्री राम कथा के माध्यम से लोगों को अध्यात्म से जोड़ने का यह सार्थक प्रयास है। ताकि लोग ईश्वर की शाश्वत भक्ति से जुड़कर अपने जीवन का कल्याण कर पाएं। उन्होंने एक दोहा उद्धृत किया…’राम राज बैठे त्रिलोक, हर्षित भई, गए सब शोक’। दुख, दर्द, तनाव खत्म तमाम चुनौतियों और लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार भक्तों को उनका राम मंदिर मिल गया है। प्रभु श्रीराम बाल रूप में अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। इसी को लेकर पूरा देश राम मय हो गया है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। यह बात किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने श्री राम कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही।