किसान मोर्चा ने हल भेंट कर किया स्वागत

कृषि उपज मंडी माखन नगर में आयोजित स्वागत समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग उदय प्रताप सिंह, मध्य-प्रदेश शासन सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल को भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत ने किसान मोर्चा के पदाधिकारी के साथ हल भेंट कर स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए 22 जनवरी को सभी मंदिरों को सजाने का का आग्रह किया।इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया,पूर्व विधायक सविता दीवान,सुरेश पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारियों वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *