इटारसी में हॉकी प्रतियोगिता का चल रहा आयोजन

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह हुए मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित

गांधी स्टेडियम इटारसी में नर्मदापुरम जिला हॉकी संघ के तत्वाधान में नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय महात्मा गांधी स्मृति हाकी प्रतियोगिता में शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। श्री चौधरी ने मैच में खिलाड़ीयों का परिचय लिया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे भी उपस्थित रहे। शनिवार को मैच में खेल रोमांचक रहा। दर्शकों का भी रोमांच चरम पर रहा। मुंबई और उड़ीसा की टीमों ने लगातार तेज हॉकी खेली और दर्शकों को आनंदित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *