किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

साइबर तहसील के ऐतिहासिक निर्णय के लिए किया आभार

अब ऑनलाइन, पेपरलेस और फ़ेसलेस प्रक्रिया से होंगे नामांतरण : दर्शन सिंह

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने मुरलीधर पाटीदार के साथ मुलाकात की ।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कृषि संबंधित विषयों को लेकर लंबी चर्चा की है । दर्शन सिंह ने बताया कि किसान मोर्चा के द्वारा आगामी समय में महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत चलो गांव अभियान के लिए 24 घंटे के प्रवासी कार्यकर्ताओं खेती हर मजदूर किसानों से सम्पर्क करेंगे। इसके साथ ही किसान मोर्चा के द्वारा विकसित भारत एंबेसडर प्रभारी नियुक्त करेगा एवं किसान मोर्चा प्राकृतिक कृषि एवं श्री अन्न (मोटे अनाज) उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि किसने की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सुशासन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश में साइबर तहसील व्यवस्था (Cyber Tehsil System) लागू की जा रही है जिसके अंतर्गत अविवादित नामांतरण और बंटवारे साइबर तहसील के माध्यम से ऑनलाइन, पेपरलेस और फ़ेसलेस होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान मोर्चा उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि किसान मोर्चा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *