विधानसभा अध्यक्ष को किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने बधाईयां

तोमर जी की सबको साथ लेकर चलने की क्षमता उनको बनाती है सर्वमान्य : चौधरी दर्शन सिंह 

 सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने किसान मोर्चा के पदाधिकारी के साथ नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष के भोपाल स्थित शासकीय आवास पर मुलाकात कर नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश के विधानसभा के अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी। चौधरी ने बताया कि माननीय तोमर जी 16वीं विधानसभा के 19वें अध्यक्ष बने हैं। माननीय विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्य प्रदेश की ओर से हार्दिक-हार्दिक आत्मीय बधाईयां। चौधरी ने बताया कि माननीय नरेन्द्र सिंह तोमर जी का केंद्रीय कृषि मंत्री कार्यकाल में भी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश को कुशल मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। आपको लंबे राजनैतिक अनुभव है जिसका लाभ हम कार्यकर्ताओं को सदा मिलता रहा है आप महान व्यक्तित्व के धनी हैं, आपने पक्ष हो या विपक्ष सभी की भूमिका को नजदीक से देखा है। आपके अनुभवों की पूंजी से सदन की गरिमा बढ़ेगी। आपकी सबको साथ लेने की क्षमता आपको सर्वमान्य बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *