देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने के लिए तत्पर रहते हैं जवान : चौधरी दर्शन सिंह

पूर्व सैनिक एसोसिएशन के द्वारा सुभाष चौक पिपरिया में विजय दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में सम्मिलित होकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी जिला संघचालक शिवदयाल चौधरी संकल्प फाउंडेशन के संचालक निरंजन व्यास सहित पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य जनों ने अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना ने अपने अदम्य शौर्य के बल पर पाकिस्तान के घुटने टिका दिए थे। इस जीत को हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि पहले सेवा के हाथ बंधे हुए थे आज सेना पूरी तरह खुलकर दुश्मनों का मुकाबला कर रही है चौधरी ने कहा कि घर में घुसकर मारा है कब्र तुम्हारी खोदी है दिल्ली की गद्दी पर बैठा बाप तुम्हारा मोदी है। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूर्व सैनिक केशव फौजी ने सभी का आभार व्यक्त किया।