केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने सभा किया संबोधित

सीहोरा में भाजपा की चुनावी आम सभा हुई संपन्न

सीहोरा में तेन्दुखेडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह के समर्थन में आमसभा संपन्न हुई। आयोजित सभा में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह की मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। सभा को संबोधित करते हुए पहलाद पटेल ने कहा कि इस बार तीन-तीन दीपावली हैं जिसमें एक दीपावली 12 तारीख को एक दीपावली 17 तारीख को जब प्रजातंत्र के उत्सव में वोट डालेगी और एक दीपावली 22 जनवरी को जब अयोध्या में भगवान श्री राम भव्य मंदिर के हम दर्शन करेंगे। उन्होंने अयोध्या में भगवान राम के बहुप्रतीक्षित श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं से गरीबों का जीवन स्तर सुधरा है । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 6 हजार की राशि किसान सम्मान निधि के रूप में एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के द्वारा 6 हजार की राशि किसान कल्याण निधि के रूप में प्रतिवर्ष किसानों को प्रदान की जाती है किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के किसान कल्याण निधि से यह संभव हो पाया है। मध्यप्रदेश में पहले केवल 7 लाख हेक्टेयर भूमि ही सिंचित थी । लेकिन अब प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र में आए बदलाव भाजपा की डबल इंजन सरकार के सकारात्मक परिणाम हैं। साथ ही देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम भी स्थापित हुए हैं। 15 महीनों में हमने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के बदहाल भी देखें है। अब फैसला हमारे हाथों में है। श्री चौधरी ने आगामी 17 तारीख को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का किसान बंधुओं से आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *