हरचंद सेमरी में भाजपा की कार्यकर्ता बैठक संपन्न

प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट के साथ भाजपा जीत का बनाएगी नया इतिहास : चौधरी दर्शन सिंह

हरचंद सेमरी में सोहागपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी विजयपाल के समर्थन में कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह की मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं से गरीबों का जीवन स्तर सुधरा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 6 हजार की राशि किसान सम्मान निधि के रूप में एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 6 हजार की राशि किसान कल्याण निधि के रूप में प्रतिवर्ष किसानों को प्रदान की जाती है किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के किसान कल्याण निधि से यह संभव हो पाया है। मध्यप्रदेश में पहले केवल 7 लाख हेक्टेयर भूमि ही सिंचित थी । लेकिन अब प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र में आए बदलाव भाजपा की डबल इंजन सरकार के सकारात्मक परिणाम हैं। साथ ही देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम भी स्थापित हुए हैं। हमारे बूथ कार्यकर्ता भाजपा संगठन की मूल ताकत हैं। मैं पूर्ण विश्वास से कहता हूँ कि हमारे इन्हीं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण भाव के बल पर सोहागपुर विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर के साथ भाजपा जीत का नया इतिहास बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *