भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए किया कार्य : चौधरी दर्शन सिंह

मोहब्बतपुर लटेरी में विशाल किसान सम्मेलन सम्पन्न

 

जिला विदिशा के ग्राम मोहब्बतपुर लटेरी में सिरोंज विधानसभा भाजपा प्रत्याशी उमाकांत शर्मा के समर्थन में विशाल किसान सम्मेलन सम्पन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उपस्थित हुए। उमाकांत शर्मा के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने विधिवत भारत माता का पूजन का कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रत्येक वर्ग के बारे में सोचा है और उनकी भलाई के लिए कार्य किया है। यदि हम किसानों की बात करें तो प्रधानमंत्री सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में किसानों को 12 हज़ार रुपये दिए जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पिछले तीन वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2 लाख 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि के हितलाभ किसानों के खाते में अंतरित किए हैं। मध्यप्रदेश में पहले केवल 7 लाख हेक्टेयर भूमि ही सिंचित थी । लेकिन अब प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र में आए बदलाव भाजपा की डबल इंजन सरकार के सकारात्मक परिणाम हैं। बीच के 15 महीनों में हमने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के बदहाल भी देखें है। अब फैसला हमारे हाथों में है। श्री चौधरी ने आगामी 17 तारीख को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का किसान बंधुओं से आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *