प्रदेश की जनता ने भाजपा को विजयी श्री दिलाने का बना लिया मन : चौधरी दर्शन सिंह

डोलरिया में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

नर्मदापुरम – डोलरिया में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह पहुंचे । इस अवसर पर सिवनी मालवा विधायक भाजपा प्रत्याशी प्रेमशंकर वर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं ने पितृ पुरषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि मैं पूरे प्रदेश में प्रवास कर रहा हूं, जहां जहां जा रहा हूं, भाजपा की लहर दिखाई दे रही है, भाजपा के प्रत्येक प्रत्याशी प्रचंड बहुमत के जीत दर्ज करने जा रहे है। इस चुनावी समर में समस्त कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली प्रदेश की शिवराज सरकार ने लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की बहनों को सशक्त करने का काम किया है, आज घरों में बहनों को सम्मान मिल रहा है, दिग्विजय सिंह के शासन काल में प्रदेश की सड़कों का ये हाल था कि गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढे पता नहीं चलता था। आज मध्यप्रदेश में फोर लेन सड़को का जाल के साथ साथ प्रत्येक ग्राम तक सड़क पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है, बिजली की हालत खराब थी खेत में पानी देना दूभर हो गया था। आज गांव गांव तक 24 घंटे बिजली पहुंच रही जिससे तीसरी फसल जिसकी कभी किसी ने कल्पना नहीं की थी आज सभी किसान भाई तीसरी फसल मूंग की लेकर खुशहाल और समृद्ध हुए है। प्रदेश की जनता का ये उत्साह बता रहा है कि उन्होंने भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने का मन बना लिया है। कांग्रेस की केवल एक ही रीति और नीति है कि वो झूठ बोलकर जनता से सिर्फ वोट प्राप्त करते हैं लेकिन उनके और क्षेत्र के विकास की बात बिल्कुल नहीं करते। कांग्रेस ने कई दशकों तक जनता को ठगने और उनके अधिकार छीनने का काम किया है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ ही उनकी जीवनशैली भी बेहतर हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *