मध्यप्रदेश ने देश दुनिया में विकास की छोड़ी है अमिट छाप : चौधरी दर्शन सिंह

बैरसिया में चुनावी कार्यालय का किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन 

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर परवलिया सड़क भोपाल में बैरसिया विधानसभा चुनावी कार्यालय का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह एवं बैरसिया विधानसभा भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री ने रिविन काट कर किया। जिसके पश्चात कार्यालय में विधिवत भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की शिवराज सरकार की जनहितैषी योजनाओं से हमारा मध्य प्रदेश स्वर्णिम प्रदेश के रूप में पहचाना जाता है। वर्ष 2003 से पहले कांग्रेस सरकार में मध्यप्रदेश बीमारू और पिछड़े राज्य के रूप में जाना जाता था। बीते 20 वर्षों में भाजपा की डबल इंजन सरकार में मध्यप्रदेश ने दुनियाभर में विकास और जनकल्याण की अमिट छाप छोड़ी है। मुझे ये कहने में गर्व होता है कि कृषि क्षेत्र में हमारे अन्नदाताओं के परिश्रम से मध्य प्रदेश ने पंजाब को पछाड़ा है। वहीं, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कई जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में हमारा मध्य प्रदेश पहले पायदान पर है। कांग्रेस को सनातन धर्म से जय श्री राम से और राम मंदिर के पोस्टर लगने पीड़ा होती है परन्तु आतंकियों का समर्थन करने में उन्हें कोई परहेज नहीं । यह कांग्रेस चरित्र है लेकिन मध्यप्रदेश की जनता उन्हें इस विधानसभा चुनाव में माकूल जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *