पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री और जिलाध्यक्ष ने भोपाल मध्य विधानसभा के मुख्य चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

प्रदेश संगठन महामंत्री और जिलाध्यक्ष के समक्ष निर्दलीय पार्षद पप्पू विलासराव घाडगे भाजपा में शामिल

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

भारतीय जनता पार्टी ही है जो जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करती है। राम मंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा 370 हटाने और मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक का कानून बनाने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। भाजपा जनता के साथ किए गए सभी वादे पूरा करती है। विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने कार्य किया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सोमवार को भोपाल मध्य विधानसभा के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही।

जहांगीराबाद स्थित सब्बन चौराहे के पास भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास और जनहितैषी कार्यो को जनता को बताकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी धु्रवनारायण सिंह के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के समक्ष वार्ड-34 से निर्दलीय पार्षद व वरिष्ठ नेता पप्पू विलास घाडगे पुनः भाजपा परिवार में शामिल हुए। घाडगे के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।धु्रवनारायण सिंह ने कहा कि विपक्षी दल के प्रत्याशी भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रहे है। उनके लगने लगा है कि वे चुनाव नहीं जीत सकते इसलिए अपनी हार को बचाने के लिए एक वर्ग विशेष को भाजपा के खिलाफ भडका रहे है। विपक्षी दल के प्रत्याशी बैठक में कार्यकर्ताओं को धन का लालच देकर आमंत्रित कर रहे है। स्थिति यह हो गयी है कि उनको अब कार्यकर्ता भी नहीं मिल पा रहे है।

जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि पप्पू विलास घाडगे ने निर्दलीय चुनाव जीतकर आए है। उनका पार्टी में स्वागत है। उनके शामिल होने से भाजपा परिवार का का कुनबा बढा है और विधानसभा, लोकसभा में भाजपा भारी मतों से विजयी होगी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा घाडगे, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सहित भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

भोपाल दक्षिण-पश्चिम और भोपाल उत्तर से भाजपा प्रत्याशी ने जमा किया नामांकन

कार्यकर्ताओं के सैलाब के साथ भगवानदास सबनानी और आलोक शर्मा पहुंचे नामांकन जमा करने

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं भोपाल दक्षिण-पश्चिम से विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी भगवानदास सबनानी और पार्टी के उपाध्यक्ष व भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी आलोक शर्मा ने आज नामांकन दाखिल कर दिया है। भोपाल दक्षिण-पश्चिम से पार्टी प्रत्याशी सबनानी ने भोपाल कलेक्ट्रेट और भोपाल उत्तर के पार्टी प्रत्याशी आलोक शर्मा ने भोपाल शहर वृत्त एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र जमा किया है। पार्टी के दोनों प्रत्याशी को नामांकन दाखिल कराने पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जनता का सैलाब उमड़ पड़ा।

भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी भगवानदास सबनानी के नामांकन पत्र जमा करने के अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह, पूर्व सांसद व चुनाव कार्यालय प्रभारी आलोक संजर,माटी कलाबोर्ड के अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति, बीडीए उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल,भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशर सूर्यवंशी उपस्थित थे। भोपाल उत्तर उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी पूर्व महापौर व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा के नामांकन पत्र जमा करने के अवसर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व भोपाल उत्तर विधानसभा प्रभारी सत्यार्थ प्रकाश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मनोज राठौर,पंकज चौक से जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *