भाजपा सरकार ने किसानों का जीवन बदला – चौधरी दर्शन सिंह

देहगांव में चुनावी सभा संपन्न, मुख्यमंत्री हुए शामिल

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल/रायसेन। देहगांव में आज भाजपा प्रत्याशी स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के समर्थन में विशाल आमसभा का आयोजन किया गया, आमसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए आमसभा को संबोधित करते हुआ कहा कि आगे महिला सशक्तिकरण को दिशा में लाडली लक्ष्मी योजना और लड़की बहना योजना मील का पत्थर साबित हुई है, मेरी 1.32 करोड़ बहनों का आशिर्वाद मुझे मिलने वाला है, अभी 1250 की राशि आ रही आगे भी 3000 तक राशि भी मैं ही लेकर दूंगा ।

आमसभा को संबोधित करते हुए चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि देहगांव में प्रभुराम चौधरी जी के नेतृत्व में विकास की गंगा बही है माध्यमिक स्कूल का गुणवत्ता युक्त निर्माण, तहसील कार्यालय का निर्माण, सर्वसुविधा युक्त अस्पताल सभी भाजपा सरकार की देन है, पहले देहगांव से भोपाल जाने में 6- 7 घंटे लगते थे, आज डेढ़ घंटे में भोपाल पहुंच जाते है, यह भाजपा की देन है 2003 से पहले राज्य में सड़को का बुरा हाल था सड़के कम गड्डे ज्यादा हुआ करती थी, भाजपा सरकार में मध्यप्रदेश की जीडीपी में कृषि की हिस्सेदारी 18- 19% लगातार रही, 7 बार लगातार कृषि कर्मण अवार्ड भी मध्यप्रदेश को मिले है, डीबीटी योजना के माध्यम से किसान सम्मान निधि की राशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जा रही जिससे भ्रष्टाचार खत्म हुआ है, पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक किसानों को 2लाख 61 हजार करोड रुपए दिए गए हैं, और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि के माध्यम से प्रदेश के किसानों को 6000 रुपए सालाना अतिरिक्त देने का काम सरकार ने किया है, किसानों के लिए 2014 तक देश का कृषि बजट 23 हजार करोड़ हुआ करता था आज 1लाख 25 हजार करोड़ देश का कृषि बजट है। देश में सबसे ज्यादा मूंग की खरीदी करने वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार है, तीसरी फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने वाली देश की एक मात्र सरकार मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार है। पहले मध्य प्रदेश में सिंचाई का रकबा 6 लाख हेक्टेयर हुआ करता था आज 46 लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा है। विकास की अविरल धारा को चलायमान रखने के लिए डॉ प्रभुराम चौधरी को पिछली बार से ज्यादा मतों से विजय दिलाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथ मजबूत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *