उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भोपाल उत्तर विधानसभा के मुख्य चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आलोक शर्मा की जीत जरूरी

आलोक शर्मा जमीनी कार्यकर्ता, उनमें अपार संभावनाएं

महापौर रहते आलोक शर्मा ने भोपाल के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किया- बृजेश पाठक

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

आलोक शर्मा ऐसे जमीनी कार्यकर्ता हैं जिनका भोपाल की जनता से सीधा संपर्क है। वे कुशल संगठक हैं और उनकी शैली से नई पीढ़ी के कार्यकर्ता सीखते हैं। उनमें अपार संभावनाएं हैं। महापौर रहते हुए आलोक शर्मा ने भोपाल शहर में कई ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। विकास के मामले में भाजपा उत्तर विधानसभा क्षेत्र बहुत पिछड़ा हुआ है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र का विकास करने के लिए आलोक शर्मा को विधानसभा का चुनाव जिताना बहुत जरूरी है। 17 नवंबर को कमल के फूल पर मोहर लगाकर आलोक शर्मा को भारी मतों से जिताकर विधायक बनाएं। भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र का विकास आलोक शर्मा ही कर सकते हैं। यह बात उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप घर-घर जाइए, मोहल्ले-मोहल्ले जाइए और केंद्र व राज्य सरकार की विकास एवं जनकल्याण की योजनाएं बताइये। आज हर वर्ग के कल्याण के किए सरकार की योजनाएं चल रही हैं। लाखों लोग इन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। पाठक ने केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों का लाभ सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है।

कार्यकर्ता आलोक शर्मा बनकर सड़क पर उतरें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि हर कार्यकर्ता को आलोक शर्मा बनकर सड़कों पर उतरना होगा। घर-घर जाकर लोगों से भाजपा सरकार के विकास कार्यों को बताएं और पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। इस बार उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलेगा यह निश्चित है। हमें इसे बड़ी जीत बनाना है इसलिए लोगों से संवाद करें और समझाएं कि पुराने भोपाल की तकदीर और तस्वीर यदि कोई बदल सकता है तो वो आलोक शर्मा हैं। भोपाल में आलोक शर्मा विकास का पर्याय हैं। प्रसिद्ध हिंदूवादी नेता, पूर्व तीर्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष ओम मेहता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को मिलकर, एकजुट होकर उत्तर विधानसभा में कमल खिलाना है। भोपाल उत्तर से पार्टी प्रत्याशी आलोक शर्मा ने अपने जन्म का वाकया सुनाते हुए कहा कि मैं यहीं पैदा हुआ हूं, बाहर से नहीं आया। यहां की गलियों में खेला और बड़ा हुआ हूं। यहीं से मैंने अपनी राजनीति शुरू की। मैं यहां से पार्षद बना और विकास के काम किए। जनता ने मुझे महापौर बनाया। महापौर के रूप में मैंने स्वच्छता और विकास के किसी भी काम को अंजाम तक पहुंचाने का प्रयास किया। उत्तर विधानसभा का वकास होना चाहिए, इसलिए जनता हमें वोट दे। मैं उत्तर विधानसभा के विकास में किसी भी तरह की कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगा। ये मेरा वादा है।कार्यक्रम की शुरुआत में प्रत्याशी आलोक शर्मा ने मां भगवती की विधिवत स्थापना कर पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं विधानसभा प्रभारी सत्यार्थ प्रकाश अग्रवाल,आकांक्षी प्रभारी चेतन भार्गव, विधानसभा संयोजक एवं पार्षद मनोज राठौर, बीडीए के उपाध्यक्ष सुनील पांडे,अनिल अग्रवाल लिली, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, पप्पू हसन सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, व्यापारीगण, उत्तर विधानसभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *