प्रत्याशी के साथ भाजपा का सघन संपर्क

विकास एवं गरीब कल्याण के लिए भाजपा को लाना है : चौधरी दर्शन सिंह

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

अयोध्या नगर भोपाल में गोविंदपुरा विधानसभा प्रत्याशी कृष्णा गौर के समर्थन में सघन जनसंपर्क किया गया।आयोजित जनसंपर्क में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, बूथ समिति और पन्ना प्रमुख सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।जनसंपर्क में गोविंदपुरा विधानसभा प्रत्याशी कृष्णा गौर, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, किसान मोर्चा भोपाल जिला महामंत्री हुकुम राजपूत सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनसंपर्क के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोविंदपुरा विधानसभा प्रत्याशी के साथ जमीनी स्तर पर मोर्चा संभाला।चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए तैयार किये गये रोडमैप में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं कांग्रेस के कार्यकाल का तुलनात्मक विश्लेषण को लेकर आमजनता के बीच जाकर कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला।

जनसंपर्क में गोविंदपुरा विधानसभा प्रत्याशी कृष्णा गौर, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, किसान मोर्चा भोपाल जिला महामंत्री हुकुम राजपूत सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *