मामा प्रदेश की जनता के श्रद्धा के केंद्र है : चौधरी दर्शन सिंह

कांग्रेस के ट्वीट पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार

 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर कांग्रेस के द्वारा पोस्‍ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें लिखा, मामा का श्राद्ध कांग्रेस की पोस्ट से सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिकेय ने आपत्ति जताई वहीं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि सवा करोड़ बहनों के जिंदा भैया करोड़ों भानजी भानजों के मामा जननायक प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के विषय में ट्वीट करते कांग्रेस ने मामा के श्राद्ध की बात कह कर अपनी कुत्सित मानसिकता का परिचय दिया है। न इन्हें धर्म का ज्ञान है न सभ्यता संस्कृति के वारे में जानते हैं। मुख्यमंत्री जी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संपूर्ण प्रदेश में विरोध दर्ज करेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान प्रदेश की जनता के श्रद्धा के केंद्र है उन्होंने महाकाल लोक देवी लोक एकात्म लोक सहित प्रदेश में धर्म सभ्यता और संस्कृति के पुनरुत्थान का कार्य किया है। श्री चौधरी ने गांव गरीब किसानों महिलाओं के लिए किये कार्यो सहित शिवराज सरकार की उपलब्धियों को गिनाया । श्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने 15 माह की सरकार में किसानों के साथ धोखा किया। उन्होंने दस दिन में किसानों को कर्ज मुक्त की बात कही, लेकिन हुआ यह कि किसानों को डिफाल्टर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *