किसानों के हितों को पूरा करना भाजपा प्राथमिकता : चौधरी दर्शन सिंह

विधानसभा चुनाव को लेकर किसान मोर्चा की बैठक संपन्न

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा महेश्वर की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उपस्थित रहे। विधानसभा चुनाव दृष्टिगत रखते हुए किसान मोर्चा की टोली के साथ बैठक कर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्यक्रमों एवं कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा विधानसभा प्रत्याशी श्री राजकुमार साथ रहे। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि किसानों को 6000 रुपये भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार दे रही हैं, तो 6000 रुपये प्रदेश की शिवराज सरकार दे रही है। जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों को कर्जा भाजपा सरकार ने दिया। प्रदेश में सिंचाई का रकबा भाजपा की शिवराज सरकार के कार्यकाल में 3 लाख हेक्टेयर से 47 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा है। किसानों के हितों को पूरा करना भाजपा प्राथमिकता है। किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को इस योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। जिसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव, भाजपा विधानसभा प्रभारी नारायण पाटीदार, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश गुर्जर, भाजपा किसान जिला मोर्चा जिला महामंत्री अखिलेश खोजा, प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा विवेक अहिरवार सहित मंडल के एवम् जिले के पदाधिकरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *