मैं सरकार नहीं, परिवार चला रहा हूं : शिवराज सिंह

किसान सम्मेलन” में हुआ विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने किया मोरण्ड-गंजाल संयुक्त सिंचाई परियोजना भूमि पूजन 

किसान मोर्चा ने हल भेंट कर किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।

हरदा में मोरण्ड-गंजाल संयुक्त सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन करने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कन्या पूजन कर 3517 करोड़ की मोरण्ड-गंजाल संयुक्त सिंचाई परियोजना व शहीद ईलाप सिंह परियोजना के साथ अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने किसान मोर्चा के पदाधिकारी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि मंत्री कमल पटेल का आभार व्यक्त करते हुए हल भेंट कर अभिनंदन किया।

दो सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हरदा की धरती पर आज एक नया इतिहास रचा जा रहा है। हरदा में अब कोई गांव असिंचित नहीं रहेगा, 100 प्रतिशत गांव में सिंचाई होगी। मुख्यमंत्री ने हंडिया का नाम नाभिपट्टनम रखे जाने के साथ उसे नगर परिषद बनाया जाने की बात कही। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जी पैसा नहीं होने का रोना रोते रहते थे। कांग्रेस ने अपने राज में जनता को पानी के लिए भी तरसा दिया था लेकिन अब हर गांव में पाइप लाइन बिछाकर घर-घर नल से जल उपलब्‍ध कराया जा रहा है। कांग्रेस के नेता झूठे वादे कर जनता को ठगने वाले लोग हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी ने किसानों से कर्जमाफी का झूठा वादा कर उन्‍हें ठगा था। किसानों का ब्‍याज माफ कर उनके सिर से कर्ज की गठरी उतारने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया, पूरे मध्यप्रदेश में हमने केवल तीन साल में 2 लाख 72 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में अलग-अलग योजनाओं के तहत डाले।

चौहान ने कहा कि मेरी बहनो “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” तुम्हारी जिंदगी को बदलने वाली योजना है। हमने आधी आबादी को पूरा न्याय दिया है। मेरी लाड़ली बहनों, “फिर 10 तारीख आ रही है” मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि 1,250 कर दी है, इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 3,000 तक ले जाऊंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सरकार नहीं, परिवार चला रहा हूं एवं लाड़ली बहनों, अब एलपीजी गैस का सिलेंडर भी 450 में दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *