1 लाख लोगों को एक दिन में पार्टी से जोड़कर मनाएंगे मोदी जी का जन्म दिवस : चौधरी दर्शन सिंह

सरौंद में हुआ किसान सम्मेलन संपन्न 

मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 5000 नमो शिव किसान चौपाल का होगा आयोजन

 

सुखदेव सिंह अरोड़ा।

जिला जबलपुर नजदीकी ग्राम सरौंद में भाजपा किसान मोर्चा का किसान सम्मेलन संपन्न हुआ । आयोजित कार्यक्रम में पाटन विधायक अजय बिश्नोई ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह के साथ विभिन्न विकास कार्यों का पूजन भूमि पूजन किया। भगवान श्रीगणेश का पूजन कर धरती माता का किया गया तत्पश्चात समस्त अतिथिगण मंचासीन हुए। ग्रामवासियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अतिथियों का फुलमाल से स्वागत किया। कार्यक्रम को किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंद पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि बड़े खुशी की बात है कि आज ग्राम पंचायत सरौंद में विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ, जिसमें हमारे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहित लोकप्रिय विधायक उपस्थित हैं ।

पाटन विधायक अजय बिश्नोई ने कहा कि आप सबको पता है भाजपा की सरकार में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। हमारी सरकार जो कहती है वह करती है हमने लगातार सभी वर्ग के लिए विकास कार्य किया हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामना दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रत्येक वर्ग के बारे में सोचा है और उनकी भलाई के लिए कार्य किया है। यदि हम किसानों की बात करें तो प्रधानमंत्री सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में किसानों को 12 हज़ार रुपये दिए जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पिछले तीन वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2 लाख 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि के हितलाभ किसानों के खाते में अंतरित किए हैं। मध्यप्रदेश में पहले केवल 7 लाख हेक्टेयर भूमि ही सिंचित थी । लेकिन अब प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र में आए बदलाव भाजपा की डबल इंजन सरकार के सकारात्मक परिणाम हैं। बीच के 15 महीनों में हमने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के बदहाल भी देखें है।

चौधरी ने कहा कि “विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता महान भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर 17 सितंबर को एक दिन में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संपूर्ण प्रदेश में 5000 नमो शिव किसान चौपाल का आयोजन करेगा। जिसमें 1 दिन में एक लाख किसानों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेगा। इस अवसर पर 7000230230 नम्बर पर मिस्ड कॉल दिलवाकर नए किसान मतदाताओं को भाजपा का सदस्य बनाया गया ।कार्यक्रम में पाटन विधायक अजय बिश्नोई, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बंटी पालीवाल, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश ठाकुर, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम निवास गौतम, किसान मोर्चा जबलपुर नगर जिला अध्यक्ष अभिनव यादव, किसान मोर्चा जबलपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अरविंद पटेल सतेन्द्र सिंह राजपूत सविता सिंह देवेंद्र पटेल सचिन जायसवाल मनीष दुबे श्रवण यादव सहित बड़ी संख्या में किसान बंधुओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *