आज वैश्विक पटल पर छा रहा है भारत : चौधरी दर्शन सिंह

अमर शहीद नायक जितेंद्र स्मारक का भूमि पूजन

 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ग्राम धामंदा जिला सीहोर में अमर शहीद नायक जितेंद्र स्मारक भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जहां इछावर विधायक करण सिंह वर्मा के साथ शहीद स्मारक का पूजन किया । इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने इन पंक्तियों से अपने उद्बोधन न की शुरुआत करते हुए कहा कि पूजे न शहीद गए तो यह पंथ कौन अपनाएगा चूमेगा फंदे कौन कौन वक्ष पर गोली खायेंगा अपने हाथों अपना मस्तक माता पर कौन चढ़ाएगा । जो दहशत गर्द सेना के जवानों पर पथराव किया करते थे आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश में ऐसा वातावरण तैयार हुआ है कि वह दहशतगर्द दहशत में आ चुके हैं। आज हमारे जवान नवीन हथियारों के साथ सीमा पर तैनात है। आज हमारा देश चंद्रमा पर फतह कर चुका है। सूर्य की ओर बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रत्येक वर्ग के बारे में सोचा है और उनकी भलाई के लिए कार्य किया है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व का कमाल है कि आज वैश्विक पटल पर भारत न सिर्फ सम्मान प्राप्त कर रहा है, बल्कि देश की बढ़ती आर्थिक विकास दर यह दर्शाती है कि शीघ्र ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत होगा। आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में संचालित केन्द्र सरकार एवं शिवराज जी के नेतृत्व में संचालित राज्य सरकार की किसान कल्याण की योजनाओं के परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में किसानों को 12 हज़ार रुपये दिए जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पिछले तीन वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2 लाख 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि के हितलाभ किसानों के खाते में अंतरित किए हैं। मध्यप्रदेश में पहले केवल 7 लाख हेक्टेयर भूमि ही सिंचित थी । लेकिन अब प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र में आए बदलाव भाजपा की डबल इंजन सरकार के सकारात्मक परिणाम हैं। गांव-गांव में किसान मोर्चा नमो शिव किसान चौपाल लगा रहा है। इसमें मोदी सरकार और शिवराज सरकार की ओर से किसानों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ 7000230230 मोबाइल से मिस्ड कॉल दिलवाकर नए मतदाताओं को भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है। आप सभी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और आगामी विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में हमारा वोट देश के लिए हो हमारा वोट गांव गरीब किसान और महिलाओं के लिए लिए हो आपका वोट भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी को हो ऐसा विनम्र आग्रह है।कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह इच्छावर विधायक करण सिंह वर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश शहर कोषाध्यक्ष श्रीपाल राठौर, किसान मोर्चा सीहोर जिला अध्यक्ष मानसिंह इलाही सहित समस्त जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी एवं किसान बंधु माताएं बहने उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *