नमो शिव किसान चौपाल में नए मतदाताओं को भाजपा से जोड़ा

मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में देश का मॉडल : दर्शन सिंह 

सुखदेव सिंह अरोड़ा। जिला विदिशा के ग्यारसपुर में भाजपा किसान मोर्चा जिला विदिशा द्वारा आयोजित नमो शिव किसान चौपाल का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर सदस्यता अभियान के अंतर्गत 7000230230 मोबाइल से मिस्ड कॉल के माध्यम से नए किसान मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया गया ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विजन एवं विकास कार्यों के विषय में उपस्थित किसानों से विस्तृत चर्चा की। श्री चौधरी ने बताया कि पिछले 3 वर्षों में प्रधानमंत्री सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में 25 हजार करोड़ रुपये जमा किये गये हैं। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत वार्षिक सहायता राशि 4 हज़ार से बढ़ाकर 6 हज़ार रुपये किया। एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के केंद्र सरकार के 6 हज़ार रुपये इस प्रकार प्रदेश में किसानों को सम्मान निधि के रूप में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा 12 हज़ार रुपये दिए जाते हैं। डबल इंजन’ की सरकार होने का सीधा मतलब विकास की दोगुनी रफ्तार है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पिछले तीन वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2 लाख 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि के हितलाभ किसानों के खाते में अंतरित किए हैं। मध्यप्रदेश में राजा नबाव और कांग्रेस की सरकार केवल 7 लाख हेक्टेयर भूमि ही सिंचित कर पायी थी । लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने दृढ़ संकल्पित के परिणाम स्वरूप अब प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। और आगे 65 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित किए जाने के लक्ष्य को लेकर कार्य किया जा रहा है। 15 महीने में हमने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के हाल भी देख लिये जिसमें कांग्रेस ने किसानों के लिए संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था। जबकि किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध भाजपा सरकार।

कार्यक्रम में भाजपा विदिशा जिला अध्यक्ष राकेश जादौन, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रयागराज रघुवंशी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवनारायण पटेल, किसान मोर्चा विदिशा जिला अध्यक्ष जितेंद्र बघेल सहित समस्त जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता एवं किसान बंधुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *