किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल सिंह लोधी ने ली मंत्री पद की शपथ

किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष के मंत्रीमंडल में शामिल होने के बाद किसान मोर्चा में उत्साह का माहौल

राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त होने पर चौधरी दर्शन सिंह ने दी शुभकामनाएं 

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल। किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल सिंह लोधी को राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त होने पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने दी शुभकामनाएं । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया जिसमें इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले तीन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। जिसमें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष टीकमगढ़ के खरगापुर से पहली बार विधायक बने राहुल सिंह लोधी ने ली मंत्री पद की शपथ ली। राहुल सिंह लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे है । मंत्रीमंडल में शामिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्साह का माहौल बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने किसान मोर्चा कार्यालय मंत्री प्रयागराज रघुवंशी सहित कार्यकर्ताओं के साथ किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्री मंडल में शामिल किये जाने पर शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *