दर्शन फायर ब्रांड नेता, किसान मोर्चा कर रहा उल्लेखनीय कार्य

गांव गांव जाकर नमो शिव किसान ग्राम चौपाल का आयोजन करें किसान मोर्चा- वीडी शर्मा

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।भारतीय जनता पार्टी रायसेन इकाई के द्वारा उदयपुरा विधानसभा का विधानसभा सम्मेलन बरेली में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हुए सम्मेलन को संबोधित करते हुए वीडियो शर्मा जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है इस पार्टी को खड़ा करने के लिए हमारे कई पितृ पुरुषों ने अपना बलिदान दिया जनसंघ के समय से ही हमारे विचारधारा राष्ट्रीय उन्नति प्रगति और शसक्त राष्ट्र करने के रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा जनता के साथ छलावा किया है आपको पिछले 15 महीने सरकार याद होगी और उससे पूर्व 2003 के पहले का मध्यप्रदेश आपको याद होगा जहां सड़क, बिजली, पानी, तीनों कि कहीं से कहीं तक कोई व्यवस्था नहीं थी, मिस्टर बंटाधार दिग्गविजय सिंह मुख्यमंत्री थे तो पूरा प्रदेश बदहाल था, मध्यप्रदेश देश की चुनिंदा बीमारू राज्यों में गिना जाता था, 2003 के बाद जब भाजपा को सरकार बनी उसके बाद प्रदेश की स्तिथि लगातार बदलते गई, आज मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीमारू से विकसित राज्य बना, आज मध्यप्रदेश देश मोस्ट इमर्जिंग स्टेट इन एग्रीकल्चर का खिताब जीता साथ ही साथ भाजपा सरकार ने 6-6 बार कृषि कर्मण पुरुष्कार जीते, चौधरी दर्शन सिंह एक फायर ब्रांड नेता है, जो संगठन को मजबूती देते है, मैं उनसे कहना चाहता हूं, वो बड़े बड़े सम्मेलन करने की जगह गांव गांव जाकर नमो शिव किसान ग्राम चौपाल का आयोजन करे, इससे जनता के बीच में भाजपा का सही विचार जायेगा और कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से जनता को बचाया जा सकेगा, 230 में से 185 विधानसभा में विधानसभा सम्मेलन हो गए है, जनता और कार्यकर्ताओ में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है, हम पूरे भरोसे के साथ कह सकते है की 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है, मिस्टर बंटाधार और ठगनाथ को झूठी और गलत गारंटी में जनता नही आने वाली, मिस्टर बंटाधार दिग्गविजय सिंह परदे के पीछे छुपकर काम करते है, वो ही कहते है की उनके चेहरे को देखकर जनता उन्हें वोट नही देती है, अभी प्रियंका गांधी समेत पूरे देश से फर्जी आरोप पत्र ट्वीट करवा दिया और खुद दिग्गविजय ने और बेटे जयवर्धन ने नही किया, गलत मंशा से हमारे ऊपर आरोप लगाए हमारे संगठन के द्वारा छवि धूमिल करने के लिए उनके खिलाफ कई जिलों एफआईआर दाखिल करवाई गई है।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी नमो शिव किसान ग्राम चौपाल की चौपाले ग्रामों में लगना आरंभ हो गई है, किसान मोर्चा प्रदेश के प्रत्येक ग्राम में जा जाकर नमो शिव किसान ग्राम चौपाल का आयोजन करेगा जिसमें हम किसानों को केंद्र एवं राज्य की सरकारों के द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, किसान कल्याण निधि, फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, जैसी योजनाओं की जानकारी देंगे साथ ही साथ हितग्राहियों से संपर्क साध कर हम हमारे पार्टी के खाते में प्रत्येक विधानसभा में 15,000 कार्यकर्ता जोड़कर पार्टी को सुदृढ़ सशक्त करने के काम करेंगे। श्री चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम उनके नेतृत्व में बहुत ही सुदृढ़ और संगठित संगठन बना है, उनके नेतृत्व को न केवल प्रदेश में बल्कि केंद्र भी प्रशंसा मिलती है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी ,भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, पूर्व विधायक रामकिशन चौहान, सिलवानी विधायक रामपाल सिंह , विधानसभा प्रभारी भगत सिंह कुशवाहा, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा पुष्पराज सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा विवेक अहिरवार सहित विधानसभा के समस्त कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *