किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

मनोबल मजबूत है तो जीत सुनिश्चित : चाहर

भाजपा सरकार अच्छी सरकार मेरी सरकार भाजपा सरकार : हितानंद शर्मा 

किसान मोर्चा के सजग प्रहरियों को रहना है सचेत : वी डी शर्मा

नमो शिव किसान चौपालों का किसान मोर्चा करेगा गांव गांव आयोजन : दर्शन सिंह 

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में आयोजित की गयी। जिसका विधिवत शुभारंभ किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर एवं संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने बैठक प्रस्तावना रखते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव लिए भाजपा किसान मोर्चा मध्य प्रदेश की कार्य योजना प्रस्तावित है। किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के द्वारा प्रदेश , जिला , मंडल कार्यसमिति एवं कार्यकारिणी के गठन के साथ गांव-गांव किसान मोर्चा का विस्तार करते हुए अब तक 20275 गांव में ग्राम संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं । चुनाव की दृष्टि से प्रदेश में किसान मोर्चा के बहुआयामी विस्तार के साथ किसानों की वोटों को भाजपा के पक्ष में लाने की दृष्टि से कुछ लक्ष्य लिए हैं जिनमें विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले 179 विधानसभा क्षेत्रों (जहां किसानों के वोट निर्णायक होते हैं ) पर नमो शिव किसान चौपाल के माध्यम से 51% मतदान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कराने के लक्ष्य को लेकर कार्य योजना प्रस्तुत की। साथ ही नये मतदाता किसानों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा हैं । बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भाजपा सरकार अच्छी सरकार मेरी सरकार भाजपा सरकार का नारा दिया।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि हमारे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह कर्मठ जुझारू और संघर्षशील है जो एक प्रचारक की भांति निरंतर प्रवास पर रहते हैं । जिसके कारण किसान मोर्चा सबसे क्रियाशील मोर्चा है। विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव नजदीक है । प्रजातंत्र में चुनाव का सीधा अर्थ युद्ध होता है। और युद्ध में जाने के पूर्व तैयारी आवश्यक है। यदि तैयारी अच्छी है योद्धाओं का मनोबल मजबूत है तो जीत सुनिश्चित है।

कार्यसमिति में उपस्थित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस किसानों को भड़काने का प्रयास करेगी लेकिन किसान मोर्चा के सजग प्रहरियों को सचेत रहना है। हर परिवार केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं से परिपूर्ण है। किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक गांव मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा निकालनी है। इसके साथ ही किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह जी विशेष ध्यान देंगे कि प्रदेश में 30 लाख नए मतदाता है जो अधिकतम गांव से है उन मतदाताओं के नाम 31 तारीख तक जुड़वाने का कार्य किसान मोर्चा को प्राथमिकता से करना है।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव लिए गए जिनमें बताया गया कि मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार को जब पहली बार सेवा का अवसर मिला तब ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र से शुरुआत हुई थी। इसमें अब ‘सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ भी जुड़ गये है। यही मंत्र आज विकसित भारत के निर्माण का प्रेरणा पुंज बन चुका है। मोदी जी की इच्छा के अनुरूप मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने प्रदेश को हर मोर्चे पर अव्वल बनाने के लिए भरसक प्रयत्न किए हैं। हमारी केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के प्रयासों का सुपरिणाम हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 6 हजार रुपये मिलाकर किसानों को 12 हजार रुपये की सालाना सहायता दी जा रही है। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। विगत 3 वर्षों में 49 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कृषि ऋण वितरित किया गया । फसल क्षति की राहत राशि बांटने में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हैं मध्यप्रदेश। पिछले तीन वर्षों में 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि प्रदान की गई। सिंचाई प्रबंधन में जल का बेहतर उपयोग करने के मामले में मध्यप्रदेश, देश में पहले स्थान पर। मध्यप्रदेश में सिंचाई क्षमता 3 लाख हेक्टेयर से 45 लाख हेक्टेयर हो चुकी है और 2025 तक 65 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। कृषि विकास दर 3% से बढ़कर19% तक पहुंची। मध्यप्रदेश को लगातार 7 बार मिला कृषि कर्मण पुरस्कार । प्रदेश का किसान आज विकास के पथ पर अग्रसर है । कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के कार्यकाल को पूरी तरह फेल बताया गया है । प्रस्ताव में कमलनाथ सरकार की नाकामियां गिनाते हुए बताया गया कि विगत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कर्ज माफी की झूठी घोषणा कर किसानों को कर्ज के जाल में फंसाने का कार्य किया । जिनके ब्याज की गठरी शिवराज सरकार ने उतारने का कार्य किया है । जिसके लिए भाजपा किसान मोर्चा मध्य प्रदेश की प्रदेश कार्य समिति बैठक में सबसे लोकप्रिय जन नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के किसान हितेषी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया गया। राजनीतिक प्रस्ताव में मोदी सरकार एवं शिवराज सरकार की उपलब्धियां और कमलनाथ सरकार के द्वारा किसान हितैषी योजनाओं को बंद करने को लेकर गांव गांव किसान चौपालों के माध्यम से जनता के बीच जागरूकता फैलाने की बात कही गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के समस्त जिलों की कार्य योजना तैयार की गई।

कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह के अलावा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य दयाराम धाकड़ ममता मीना सहित किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला अध्यक्ष महामंत्री मीडिया प्रभारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *