एसोसिएशन के कार्यों को पूर्ण निष्ठा बढ़ाये आगे : दर्शन सिंह

केमिस्ट एसोसिएशन को किसान मोर्चा ने दी शुभकामनाएं

सुखदेव सिंह अरोड़ा,भोपाल।हाल ही में हुए केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव में भोपाल केमिस्ट एकता पैनल विजयी रहा। माना जाता है कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह की करीबी जितेंद्र धाकड़ सहित भोपाल एकता पेनल ने जीत हासिल की । बुधवार को 6 नंबर बस स्टॉप शिवाजी नगर भोपाल में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। स्वागत में केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ वरिष्ट उपाध्यक्ष अनिल जैन कनिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल नगाचय नरेंद्र धाकड़ सचिव विवेक खंडेलवाल संगठन सचिव मनोज शर्मा सह सचिव विक्रम शेरवानी अनिरुद्ध पारे कोषाध्यक्ष सुहाग सिंह तोमर जन संपर्क अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता को ढोल बाजे के साथ फूल माला पहना कर स्वागत किसान मोर्चा के द्वारा स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव 2012 के पश्चात अब 2023 में 11 साल बाद संपन्न हुए हैं। जिसको लेकर केमिस्ट एसोसिएशन में भारी उत्साह है। इस अवसर पर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ सहित समस्त पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने स्वागत किया।‌

इस अवसर पर केमिस्ट एसोसिएशन का स्वागत करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि पूर्व में भी आप लोगों के द्वारा केमिस्ट की बेहतरी के लिए किये गये कार्य सराहनीय है। एकता का यह पौधा एक वटवृक्ष के रूप में तैयार होकर केमिस्ट कारोबारियों की समस्याओं के समाधान करने में महती भूमिका निभायेगा । सरकार से आपकी जो भी अपेक्षाएं होगी हम उन्हें पूर्ण कराने का प्रयास करेंगे।

 

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह सहित किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रयागराज रघुवंशी, किसान मोर्चा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री अर्पित सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बृजेश तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्पराज सिंह, किसान मोर्चा भोपाल नगर जिला अध्यक्ष राजेश सिंह सहित समस्त जिला पदाधिकारी, कैलाश पटेल, प्रमोद चौधरी, पुष्पराज सिंह, आशीष बरोदे ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *