भोपाल जिले के 29 मंडलों के बूथों पर अन्य राज्यों के अल्प विस्तारक कर रहे घर-घर संपर्क – सुमित पचौरी

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार भारतीय जनता पार्टी ने देश के हर राज्य में मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को लेकर अल्प विस्तारक निकाले है। भोपाल जिले में बिहार, झारखण्ड राज्यों के 40 अल्प विस्तारक 29 मंडलों के प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को गति दे रहे है।

सुमित पचौरी ने बताया कि केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर अल्पकालीन विस्तारक 7 दिन तक हर बूथ पर घर घर संपर्क कर केन्द्र सरकार की योजनाआेंं के बारे में चर्चा कर रहे है। साथ ही बूथ समिति और पन्ना समिति के साथ बैठक कर बूथ के करणीय कार्यो पर विचार विमर्श कर रहे है। शनिवार को भोपाल जिले के गांधीनगर के बूथ पर बिहार के बस्तर से आए आशाराम सिंह, गांधी नगर मंडल अध्यक्ष योगेश वासवानी के साथ पहुंचे और स्थानीय नागरिकों को केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

सुमित पचौरी ने बताया कि इसी प्रकार भोपाल के अन्य बूथों पर अल्पकालीन विस्तारक पहुंच रहे है। जिनमें संत नगर में मधुप्रसाद लेंसी, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल मनीष कुमार, अटलबिहारी मंडल कृष्णा भगवाना, राजाभोज मंडल रामकुमार, गुरूनानक मंडल रामजी सिंह, रानी कमलापति मंडल में नीलेश कुमार, वीर सावरकर मंडल में अमित कुमार, स्टेशन मंडल में समीर कुमार सिंह, महामाई मंडल में अभिषेक कुमार तिवारी, अशोका गार्डन मंडल में रमेश कुमार मंडल, सुभाष मंडल में शिव सिंह, स्वामी विवेकानंद मंडल में शिवशंकर सरकार, शहीद भगत सिंह मंडल में रजनीश कुमार, टेगौर मंडल में मिथलेश पाण्डे, करूणाधाम मंडल में सुमंत राज, पंचशील नगर मंडल में दिनेश कुमार, तात्याटोपे मंडल में लालबिहारी सिंह, चौक मंडल में विनय सिंह, बरखेड मंडल पीयूष कुमार जायवाल, महाराणा प्रताप मंडल में मुकुल राय, अरेरा मंडल में दिलीप झा, शाहपुरा मंडल में शंकर कुमार विश्वास, मिसरोद मंडल में अंकित कुमार, साकेत मंडल में राकेश बोहार, अवधपुरी मंड में ईश्वरलाल बिहारी, आनंद नगर मंडल में विवेक कुमार चौबे, इन्द्रपुरी मंडल में वासुदेव ठाकुर और भानपुर मंडल में रौशन कुमार पहुंचे।सुमित पचौरी ने बताया कि 3 से 5 जुलाई तक भोपाल के सभी बूथों पर बूथ सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे। जिसमें बिहारी और झारखण्ड के अल्पकालीन विस्तारक शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *