मोदी के नेतृत्व में देश में नौ वर्ष में हुआ चहुंमुखी विकास- राम जी सिंह

गुरुनानक मंडल के कार्यकर्ताओ ने लिया महंतो का आशीर्वाद

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।

भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत गुरुनानक मंडल में घर घर जनसंपर्क अभियान वार्ड न 09 के बूथ क्रमांक 92, एवं वार्ड न 11 के बूथ क्रमांक 113 पर किया गया, इस अवसर पर गुरुनानक मंडल में बिहार से अल्पकालीन विस्तारक के रूप में आए राम जी सिंह ने कहा मोदी जी के सेवा, जनकल्याण, सुशासन के नौ वर्ष अद्भुत रहे।मोदी जी ने प्रधानमंत्री की बजाय स्वयं को_प्रधानसेवक के रूप में देश की जनता के समक्ष स्वयं को रखकर 2014 में जो विकास का काम शुरू किया वह आज भी अनवरत जारी हे । विश्व में भारत को सम्मान दिलाना अपने आप में उपलब्धि है।इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने राज्य सरकार एवं केंद्र की भाजपा सरकार की जनकल्याणी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मरगठियां मंदिर के महंत कन्हैया दास जी, महंत अनिलानंद जी का आशीर्वाद प्राप्त किया, इस अवसर पर महामंत्री यतिन मकवाना, उपाध्यक्ष भगवानदास ढालिया, राजा शर्मा, रामजिवन मकोरिया, मंत्री दीपचंद तिवारी, पी सी कनर्जी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अजय प्रजापति, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष संदीप कल्याणे,संतोष सेन, विवेक तिवारी ,राजीव सनोरिया उपस्थिति थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *