नरेन्द्र मोदी जी के 9 वर्षों के कार्यकाल में हुए अभूत पूर्व कार्य : दर्शन सिंह


महा जनसंपर्क अभियान के लिए ग्राम चौपाल का आयोजन 

झंडा बैनर लेकर ट्रेक्टर से चलाया जनसंपर्क अभियान

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।

भोपाल ग्रामीण ग्राम रायपुर में महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जी चौधरी दर्शन सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्षों का कार्यकाल के द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों, विकास के कार्यों, किसानों के हित मे किए गए कार्यों, आम जनता, महिला के लिए किए गए कार्यों को बताया उन्होंने ने कहा कि मोदी जी नौ साल के कार्यकाल में देश को विश्व पटल पर अग्रणी रखा है । पीएम मोदी ने 2014 के बाद कई जन कल्याणकारी योजना लागू कर हर वर्ग को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कच्चे घरों में रहने वाले व्यक्तियों को पक्के घर बनवाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानो को लाभ पहुंचाया। साथ ही महिलाओं के वरदान साबित होने वाली लक्ष्मी योजना, सुकन्या योजना, उज्ज्वला योजना व महिला सशक्तिकरण पर आधारित होने वाले कार्यक्रम के बारे विस्तार से जानकारी दी।

प्रदेश में शिवराज सिंह जी चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है। उन्होंने प्रदेश में कृषि की विकास दर 3% से बढ़कर 18.89 प्रतिशत पहुंचाई है। उन्होंने 7 लाख हेक्टेयर से प्रदेश में 45 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित की है। प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के रूप प्रतिवर्ष किसानों को तीन किस्तों में 6 हजार की सम्मान निधि केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाने के साथ कल किसान कल्याण महाकुंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में अब चार हजार की जगह 6 हजार राशि किसानों को किसान कल्याण निधि देने का निर्णय किया है । ‘किसान कल्याण महाकुंभ’ में 70 लाख किसानों को ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ के 1400 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से अंतरित किए। इसके साथ ही कृषक ब्याज माफी योजना” के तहत प्रथम चरण में 8 लाख किसानों का ₹1500 करोड़ का ब्याज माफ किया। “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” के तहत वर्ष 2021-22 में 44.49 लाख आवेदक कृषकों को ₹2933 करोड़ की दावा राशि का सिंगल क्लिक से वितरण की । यह जानकारी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने ग्राम चौपाल में उपस्थित लोगों को प्रदान की। ग्राम चौपाल के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा झंडा बैनर लेकर ट्रैक्टर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

 

जनसंपर्क अभियान में भाजपा भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष केदार मंडलोई, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पदम सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष राज ठाकुर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित चौहान सहित समस्त पदाधिकारी एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *