नव उदित साहित्यकार सम्मान समारोह सम्पन्न

मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।नव उदय पब्लिकेशन द्वारा इस बार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विश्व प्रसिद्ध नव उदित साहित्यकार सम्मान समारोह 2023 आयोजित किया गया। शिव्या जैन ने जानकारी दी कि इस समारोह में 200 से अधिक पूरे विश्व से आये साहित्यकारों का सम्मान व उनका कविता पाठ हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दर्शन सिंह चौधरी जी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे व विशिष्ट अतिथि के रूप में पी सी कोठारी (अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ),प्रियंका पालीवाल (जी एम नागरिक आपूर्ति निगम), स्वप्नेश शर्मा (वरिष्ठ जिला पंजीयक),अरविंद गुप्ता (संयुक्त निदेशक वित्त मंत्रालय), कुलदीप मालिक (डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड) वासंती आठ्या (संयुक्त निदेशक वित्त मंत्रालय), एड. मयूर मानधन्या (कार्यकारिणी सदस्य जिला अभिभाषक संघ), राधेश्याम दांगी (स्टेट ब्यूरो चीफ दैनिक भास्कर), उपस्थित रहे।विशिष्ट कवि गण में विजय बेशर्म, वंदना सोनी, सुनीता पटेल उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के संयोजक मोहित मानधन्या, सुचिता चौहान, विवेक अहिरवार भी उपस्थित रहे। मंच प्रवंधन नितिन जैन, बरखा जैन, सोनल अग्रवाल द्वारा किया गया। मंच संचालन मुकुंद मुरारी राम द्वारा किया गया। नव उदय: नव उदय पब्लिकेशन आप सभी अतिथियों का सदा आभारी रहेगा क्योंकि आपके आगमन से कार्यक्रम में उपस्थित सभी साहित्यकारों को एक नई ऊर्जा प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *