मुख्यमंत्री निवास पर स्व सहायता समूह की बहनों द्वारा संचालित दीदी कैफे पहुंचे विधायक शर्मा

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। आज विधायक शर्मा ने दीदी कैफे में बहनों के हाथ से बने भोजन का आनंद लिया।बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए “दीदी कैफे” की शुरुआत की है। इस नवाचार में स्व सहायता समूह की बहनों द्वारा भोजन तैयार किया जाता है।आज विधायक रामेश्वर शर्मा ने इसी कैफे में महिलाओं द्वारा निर्मित भोजन का स्वाद चखा। भोपाल में मुख्यमंत्री निवास से संचालित इस कैफे में सभी महिलाएं विधायक रामेश्वर शर्मा की विधानसभा हुजूर के फंदा क्षेत्र की हैं।ज्ञात हो कि विधायक रामेश्वर शर्मा मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में सम्मिलित होने पहुँचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *