प्रत्येक हितग्राही तक पहुंचे किसान मोर्चा के पदाधिकारी – चौधरी दर्शन सिंह

किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक हुई आयोजित

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया । बैठक का संबोधन प्रदेश कार्यालय से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने किया।राज्य सभा सांसद एवम् मध्य प्रदेश प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री श्री अनिल बोंडे ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान मोर्चा मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह के नेतृत्व में देश में सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रहा है, राष्ट्रीय कार्यालय में भी सबसे पहले और सबसे शानदार रिकॉर्ड के लिए किसान मोर्चा मध्य प्रदेश को सराहा जाता है । ई नाम तथा मंडी संपर्क कार्यक्रम के साथ साथ एफ पी ओ से संपर्क करने का कार्य किया जाना चाहिए, एक देश एक उर्वरक के माध्यम से देश में उर्वरक को लेकर देश में सकारात्मक परिणाम देखने मिल रहे है, किसान को अच्छी गुणवत्ता का उर्वरक प्राप्त हो रहा है।प्रदेश आईटी सेल प्रभारी अमन शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा की किसान मोर्चा जमीन पर तथा डिजिटलाइजेशन में बेहतरीन काम कर रहा है, जिले के सभी आईटी प्रभारी अपने अपने जिले के पेज से ज्यादा से ज्यादा एक्टिविटी शेयर लाइक करें।अमन के द्वारा छायांकन प्रेजेंटेशन के द्वारा संगठन एप का प्रशिक्षण किसान मोर्चे के कार्यकर्ताओं को दिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए कहा की बहुत हर्ष का विषय है की मध्य प्रदेश के यशश्वी सरकार के द्वारा आयोजित ‘किसान कल्याण महाकुंभ’ में “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” के तहत 70 लाख कृषक परिवारों के खातों में ₹1400 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की। इसके साथ ही कृषक ब्याज माफी योजना” के तहत प्रथम चरण मेंl 8 लाख किसानों का ₹1500 करोड़ का ब्याज माफ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” के तहत वर्ष 2021-22 में 44.49 लाख आवेदक कृषकों को ₹2933 करोड़ की दावा राशि का सिंगल क्लिक से वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹8500 करोड़ लागत की देश की पहली वृहद प्रेशराइज्ड पाइप सिंचाई प्रणाली ‘ मोहनपुरा-कुंडालिया सिंचाई परियोजना’ का लोकार्पण के साथ साथ किसानों के लिए अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि मैं ₹2000 की बढ़ोतरी कर 6000 रुपए करने के लिए सरकार का सामूहिक रूप से आभार किया। तथा सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की इनदिन कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों तक पहुंचे और उनके साथ महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत एक लाख से अधिक सेल्फी अपने फेसबुक इंस्टाग्राम के साथ-साथ संगठन एप पर भी अपडेट करें। वरिष्ठ कार्यकर्त्ता रामकुमार पटेल के द्वारा संगठन एप का प्रशिक्षण प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *