प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम से होता है ऊर्जा का संचार : दर्शन सिंह

हितग्राही किसान चौपाल में पहुंचे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा। ग्राम गुदावल जिला रायसेन में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को कार्यक्रम को सुना। जिसमें पीएम ने कहा कि बड़े से बड़ा लक्ष्य हो, कठिन से कठिन-चुनौती हो, भारत के लोगों का सामूहिक बल, सामूहिक शक्ति, हर चुनौती का हल निकाल देता है।पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में भारत ने आपदा प्रबंधन की जो ताकत विकसित की है, वो आज एक उदाहरण बन रही है। प्राकृतिक आपदाओं से मुकाबला करने का एक बड़ा तरीका, प्रकृति का संरक्षण है। पीएम ने कहा कि आज देश ‘कैच द रेन’ जैसे अभियानों के जरिए सामूहिक प्रयास कर रहा है।

जिसके पश्चात हितग्राही किसान चौपाल में किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री एवम दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां एवं प्रदेश में श्री शिवराज सिंह जी चौहान के द्वारा संचालित की जा रही जन हितैषी योजनाओं के विषय में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *