केंद्रीय रक्षा मंत्री के मुख्य अतिथि एवं मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुआ किसान कल्याण महाकुंभ का आयोजन

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने हल भेट कर किया स्वागत

अन्नदाता की समृद्धि और खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री जी ने सौगातों की लगा दी झड़ी : चौधरी दर्शन सिंह

भोपाल सुखदेव सिंह अरोड़ा।

मोहनपुरा बांध, जिला राजगढ़ में किसान कल्याण महाकुंभ’ का वृहद आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित रहे।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री सुभाष सिंह चौहान को हल भेंट कर स्वागत किया । चौधरी ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयोजित ‘किसान कल्याण महाकुंभ’ में “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” के तहत 70 लाख कृषक परिवारों के खातों में ₹1400 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की। इसके साथ ही कृषक ब्याज माफी योजना” के तहत प्रथम चरण में 8 लाख किसानों का ₹1500 करोड़ का ब्याज माफ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” के तहत वर्ष 2021-22 में 44.49 लाख आवेदक कृषकों को ₹2933 करोड़ की दावा राशि का सिंगल क्लिक से वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹8500 करोड़ लागत की देश की पहली वृहद प्रेशराइज्ड पाइप सिंचाई प्रणाली ‘ मोहनपुरा-कुंडालिया सिंचाई परियोजना’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने किसानों को एक और सौगात देते हुए “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” का लाभ अब ट्रैक्टर मालिक परिवार की बहनों को भी मिलने की बात कही।इस अवसर पर डॉ. वीरेन्द्र कुमार केन्द्रीय सामाजिक न्यायमंत्री , तुलसी सिलावट मंत्री जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग, कमल पटेल मंत्री किसान कल्याण एवं कृषि विकास , गोविन्द सिंह राजपूत मंत्री राजस्व एवं परिवहन विभाग मंत्री , अरविन्द भदौरिया मंत्री सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग, डॉ. मोहन यादव मंत्री शिक्षा विभाग रोडमल नागर क्षेत्रीय सांसद भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *