महिला से शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को शाहपुरा पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी अमित त्रिपाठी को रोहिणी नई दिल्ली से पकड़ा है।7 जून को 25 वर्षीय एक महिला ने थाना शाहपुरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके दोस्त अमित त्रिपाठी ने उसको शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए हैं।पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी की तलाश के लिए टीम को लगाया था।टीम के सतत प्रयासों के चलते एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अमित त्रिपाठी (29) नि. स्थाई ग्राम जगापुर तहसील कुंडा जिला प्रतापगढ़ उ.प्र. हाल पता म.नं. 106 ग्राउंड फ्लोर पाकेट 3 सेक्टर 24 रोहिणी नई दिल्ली को रोहिणी नई दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *